bad habits to quit

बुरी आदतें हमे धीरे-धीरे बर्बाद कर देती हैं। यह हमारे शरीरिक तथा मानसिक रूप से असक्षम कर देती है, जिससे हमें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। केवल नशा करना, खराब खाना, व्यायाम न करना ही बुरी आदतें नही है, इनके अलावा भी कई ऐसी आदतें हैं जो आपका जीवन बर्बाद कर सकती हैं। बुरी आदतों को जल्द से जल्द छोड़ देना ही सही है वरना यह आदतें बाद में आसानी से नही छूटती है और बुरी आदतों को छोड़ने में कई प्रकार की तकलीफे होती है। आपको आपके व्यवहार में, दिनचर्या आदि में बदलाव करना पड़ता है। आइये जानते हैं कि वो कौन सी 10 बुरी आदतें हैं जो आपका जीवन पूरी तरह से बर्बाद कर सकती है।

जीवन बर्बाद करने वाली 10 बुरी आदतें

दूसरों की बुराई करना

अगर आपको दुसरो की बुराई करना पसंद है और आप बुराई करने में इतने मदहोश हो जाते हैं कि सामने वाले की अच्छाई भी आपको नजर नही आती है तो आपको भविष्य में पछताना पड़ सकता है। क्योंकि अगर आप किसी की भी बुराई करते हैं तो आप जिस किसी के भी सामने बुराई करते हैं उसके मन में आपके लिए घृणा उत्पन्न हो सकती है। हो सकता है वो आपके सामने तो आपकी कही गयी बातो में हां में हां मिलादे, परन्तु वास्तविकता में वो आपकी बातों से बिलकुल भी सहमत न हो और यहाँ तक भी हो सकता है कि वो उस शख्स से जा कर सब कुछ कह दें जो आपने उससे कहा है। इसीलिए किसी की बुराई करने से केवल आपकी छवि खराब होगी और आप किसी अपने को खो भी सकते हैं। बुराई करने से केवल आपका मन शांत हो सकता है, आप जिसकी बुराई कर रहे हैं उसकी आदतों में कोई परिवर्तन नही होगा।

यहां क्लिक कर सुकूनमंत्रा के WhatsApp Channel से जुड़िये।

झूठ बोलना

ऐसा नही हैं कि झूठ बोलने से केवल नुकसान ही होता है, कभी कभी झूठ बोलने से दो प्यार करने वाले मिल भी हैं, किसी का रिश्ता भी बच सकता है। पर यदि आपको अत्यधिक झूठ बोलने की आदत है तो यह बहुत ही नुकसानदायक हो सकता है। लोगो का आप पर से विश्वास भी खत्म हो सकता है, जिस कारण लोग आपसे रिश्ता तक खत्म कर सकते हैं और आपकी किसी भी बात पर विश्वास करना तक बंद कर सकते हैं। इसीलिए ज्यादा झूठ बोलना या फिर स्वार्थ के लिए अत्यधिक झूठ बोलना बहुत ही हानिकारक है, झूठ बोलने की आदत को तुरंत ही छोड़ दें।

बुरी संगत

हमारे जीवन पर हमारे साथ रह रहे लोगों का सबसे ज्यादा असर पड़ता है, इसीलिए हमें सोच समझ कर दोस्त बनाना चाहिए। बुरी संगती आपके जीवन को प्रभावित करती है, अगर आपके समूह में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें बुरे काम करने में आनंद मिलता है तो उनसे तुरंत ही दुरी बना लेना चाहिए वरना भविष्य में आप मुसीबतों से घिर सकते हैं। एक बुरी संगत के लक्ष्ण यह है कि वह लोग नशा करते हैं, किसी का सम्मान नही करते हैं, धर्म से दूर रहते हैं, अश्लील कृत्यों में लिप्त रहते हैं, माता-पिता की बातें नही सुनते हैं आदि। ऐसे लोग समाज में सम्मान नही पाते हैं और यही बात हर स्थान पर आपके अभिभावकों के सम्मान को ठेस पहुचाती हैं।

सब कुछ याद रखना

अगर हर बात को ध्यान रखते हैं तो इसका असर हमारे निजी जीवन पर पड़ता है क्योंकि इससे हम हर समय परेशानी में रह सकते हैं। जैसे अगर हमसे किसी प्रकार की गलती हो जाती है, या किसी ने हमे कुछ कह दिया है या फिर अनजाने हुआ किसी भी प्रकार का कार्य अगर हमे हमेशा याद रहता हैं तो यह हमे मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। इसीलिए याद न रखने वाली बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए, उन्हें भूल जाना ही आपके लिए अच्छा होता है। अच्छे पालो को याद रखें और अच्छे पल बिताएं यही आपको सुकून दिला सकते हैं।

बड़ो का आदर न करना

बड़ों का सम्मान करना एक अच्छे व्यक्ति की निशानी है, इसीलिए हमें कभी भी बड़ों का अनादर नही करना चाहिए। बड़ो का अनादर करने वाला व्यक्ति कभी भी समाज में आदर नही पाता है तथा हर कोई उन्हें अलग दृष्टि से देखता है और उससे रिश्ता रखना तक पसंद नही करता है। जो उम्र में आपसे बड़े हैं वो सम्मान के हकदार हैं। अगर आपको बड़ो का आदर करने की आदत नही है तो तुरंत इस आदत में बदलाव लाएं।

खाने पर ध्यान न देना

एक स्वस्थ शरीर के लिए संतुलित खाने पर ध्यान देना जरुरी है। वरना आपको कई प्रकार की बीमारियाँ हो सकती है, जो आपके दुखों कारण बनती है। खाना खाने का एक समय निश्चित करें और रोजाना ज्यादा वसा वाला तथा मसालेदार खाने से बचें, यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे आपका वजन भी बड सकता है, कई प्रकार की बीमारियाँ आपको घेर सकती है, पाचन तन्त्र पर बुरा असर पड़ता है। एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए संतुलित खाना बेहद आवश्यक है।

नशा करना

नशे की लत स्वास्थ्य को तो पूर्ण रूप से खराब करती ही है यह आपके रिश्तो को भी खराब कर देती है। नशा करने वाले लोगों से दूर रहना चाहिए क्योकि यही लोग नशे को बढ़ावा देते हैं और आपको भी नशे का आदी बना सकते हैं। नशा आपके शरीर को धीरे-धीरे प्रभावित करने लगता है जिससे कि आपको कैंसर, मानसिक बीमारियां, फेफड़े से संबंधित बीमारियां, लिवर संबंधित बीमारियां हो सकती है। और नशे की आदत लग गयी तो यह आपको आर्थिक रूप से भी प्रभावित करती है।

अत्यधिक सोना

सोना सेहत के लिए जरुरी है पर अगर आपको अत्यधिक सोने की आदत है तो इसे आज ही छोड़ने की कोशिश करें। वरना यह आदत आपको आलसी बना सकती है। फिर आप जरुरी कामों को भी छोड़ने लगेंगे, जिससे आपको बाद में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा सोना कई प्रकार की बीमारियों का कारण भी बन सकता है। जैसे ह्रदय रोग, डायबिटीज, मोटापा आदि। ज्यादा सोने वाले लोग अपने फ्यूचर पर भी ध्यान नही पाते हैं तथा आपके लक्ष्यों को भी प्राप्त करने में पीछे रह जाते हैं।

हमेशा अपनी तारीफ करना

जो लोग हमेशा खुद की तारीफ करते रहते हैं उन लोगो से बातें करना कोई भी पसंद नही करता है। क्योंकि वे लोग अपनी तारिफ करने की आदत के कारण केवल खुद का ही गुणगान करते रहते हैं। ऐसे लोग सम्मान के लायक भी नही होते हैं और ऐसे लोगो को दुसरे लोगो के प्रयास भी नही दिखते हैं। अगर आप भी लोगों के सामने अपने गुणगान गाते हैं तो आज ही इस आदत को छोड़ दें, हमेशा अपनी तारीफ करने से आपको सम्मान नहीं उल्टा अपमान मिलता है। आपकी चाहिए कि आप केवल अच्छे कार्य करें, इससे लोग स्वयं ही आपकी तरीफ करेंगे।

व्यायाम न करना

आलसी लोग व्यायाम को महत्व नही देते हैं और शरीर का बिलकुल भी ध्यान नही रखते हैं। जिस कारण उन लोगो को कम उम्र में ही कई तरह की बीमारियाँ घेर लेती हैं। अगर आप आज से ही व्यायाम पर ध्यान देंगे तो आपको भविष्य में बिलकुल भी पछताना नही पड़ेगा, एक स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ी पूंजी है और स्वस्थ रहने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी है व्यायाम करना। अगर आपको व्यायाम न करने की आदत है तो आज ही अपनी दिनचर्या में व्यायाम को जोड़ें और एक स्वस्थ जीवन का अनुभव करें।

तो ये थी वो 10 बुरी आदतें जो न केवल आपके जीवन पर बल्कि मानसिक स्वस्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डालती हैं। इसलिए जितना जल्दी हो सके इन्हें छोड़ दीजिये। हाँ आदतें छोड़ना इतना आसान नहीं है। लेकिन धीरे-धीरे कोशिश करके आप अपनी आदतों से निजात पा सकते हैं।

यह भी पढियें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here