संगीत सुनने के फायदे

आज के समय में लोग अपनी पसंद और मूड के अनुसार संगीत का चयन करते हैं। जैसे ब्रेकअप के बाद दुःख भरे गाने सुने जाते हैं, पार्टी के समय तेज आवाज के साथ आक्रोश से भरे गाने सुने जाते हैं, जिम में प्रेरित करने वाले गाने सुने जाते हैं, संगीत किसी भी व्यक्ति के मूड को बदल सकता है। संगीत का असर सीधा हमारे मस्तिष्क पर पड़ता है। जिस कारण यह हमारे स्वभाव को परिवर्तित कर देता है। पुराने समय से ही संगीत का मानव सभ्यता से गहरा नाता रहा है, संगीत सुनने के कई फायदे भी होते हैं। और निश्चित समय पर इसे सुनना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। संगीत के कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं, जैसे संगीत सुनने से मन शांत होता है और तनाव दूर होता है आदि। आइये जानते हैं कि संगीत सुनने के फायदे क्या-क्या है?

एंग्जाइटी को करता है दूर

पसंद का संगीत सुनने से तनाव कम होता है और मूड में बदलाव आता है, साथ ही माहौल को और सकारात्मक बनाने के लिए भी संगीत का इस्तेमाल किया जा सकता है। तनाव एंग्जाइटी की समस्या पैदा कर सकता है, इससे बचने के लिए संगीत सुनना एक बेहतर विकल्प है और संगीत सुनने से डोपामाइन रिलीज होता है। जो मूड में सुधार करता है और तनाव और चिंता को कम करता है।

यहां क्लिक कर सुकूनमंत्रा के WhatsApp Channel से जुड़िये।

अच्छी नींद के लिए हैं फायदेमंद

संगीत का मस्तिष्क पर प्रभाव पड़ता है, इसलिए हल्का संगीत अच्छी नींद लेने के लिए उपयोगी होता है। सोने से पहले मनपसंद संगीत सुनने से नींद अच्छी आती है, लेकिन तेज आवाज में संगीत सुनने से नींद प्रभावित हो सकती है। इसलिए सोते समय हल्का संगीत सुनना सबसे अच्छा होता है। यदि आप संगीत सुनने के लिए हेडफ़ोन का उपयोग नहीं कर रहे हैं तो अपने आस-पास सो रहे लोगों से दूर रहना सुनिश्चित करें।

रक्त चाप को करता है नियंत्रित

रोजाना सुबह और शाम कुछ देर संगीत सुनने से उच्च रक्तचाप के स्तर में सुधार हो सकता है। वहीं धीमा संगीत सुनने से भी स्ट्रोक के खतरे को रोकने में मदद मिल सकती है। साथ ही स्ट्रोक की स्थिति में बिस्तर पर धीमा संगीत सुनने से आराम मिलता है। वैज्ञानिको ने शोध में प्रमाणित किया है कि म्यूजिक रक्तचाप को नियंत्रित करता है।

ह्रदय के लिए है लाभकारी

रिपोर्टों से पता चलता है कि संगीत बजाने से शरीर पर कई लाभकारी प्रभाव पड़ सकते हैं, जिनमें हृदय गति नियंत्रित होना, रक्तचाप, कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर और सेरोटोनिन और एंडोर्फिन का स्तर शामिल है। ध्यान के साथ हल्का संगीत आपके शरीर के अंगो को आराम महसूस कराने में मदद कर सकता है। काम करते समय संगीत सुनने से या कुछ सर्जरी के बाद आपके शरीर को ठीक करने के लिए म्यूजिक से मदद मिल सकती है। यानिकि संगीत से आपको दर्द भी कम महसूस होता है।

यह भी पढियें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here