क्या स्ट्रेस से पिम्पल हो सकता है

ऐसा नही है कि स्ट्रेस केवल कुछ लोगों को ही होता है। यह एक सामान्य स्थिति है पर ज्यादा समय तक स्ट्रेस रहना या फिर बात-बात पर स्ट्रेस हो जाना बिलकुल भी सामान्य नहीं है। स्ट्रेस हमें कई तरह से नुकसान पहुंचाता है, स्ट्रेस हमारे जीवन से खुशियों का अंत कर देता है यह तो हम सभी जानते ही हैं।

AAD (American Academy of Dermatology) के अनुसार स्ट्रेस से एक्ने या पिम्पल नहीं होते पर यह उनकी वर्तमान स्थिति को और भी बिगाड़ सकता है। कुछ नयी सीमित रिसर्चों में यह जानने का प्रयास किया गया है कि कैसे स्ट्रेस से पिम्पल हो सकते हैं या उनकी स्थिति और बिगड़ सकती है।

यहां क्लिक कर सुकूनमंत्रा के WhatsApp Channel से जुड़िये।

तनाव कई बिमारियों कारण बनता है इसलिए तनाव में होने पर उससे बाहर निकलने पर काम किया जाना बेहद जरुरी है। यदि तनाव का स्तर अत्यधिक बढ़ जाता है तो आपको डॉक्टर के परामर्श की जरूरत पड़ सकती है पर निम्न स्तर के तनाव से हम स्वयं ही निपट सकते हैं।

स्ट्रेस कैसे पिम्पल्स को प्रभावित करता है?

2020 और 2007 में हुई रीसर्च के अनुसार स्ट्रेस निम्न प्रकार से एक्ने या पिम्पल्स को प्रभावित करता है।.

  • हार्मोन: स्ट्रेस प्रतिक्रियाओं में शामिल न्यूरोपैप्टाइड्स और हार्मोन वसामय ग्रंथियों को तेल बनाने के लिए अधिक उत्तेजित कर देते हैं। जिससे एक्ने और पिम्पल और अधिक बढ़ जाते हैं।
  • इंफ्लेमेशन : स्ट्रेस की वजह से इन वसामय ग्रंथियों में सूजन बढ़ जाती है।
  • स्किन की डिफेंस क्षमता पर प्रभाव: स्ट्रेस की वजह से स्किन (त्वचा) की डिफेन्स यानि रोगों से सुरक्षा करने वाली क्षमता पर प्रभाव पड़ सकता है।

स्ट्रेस क्यों होता है?

वर्तमान समय में अधिकांश लोग तनाव के अलग-अलग स्तर से गुजर रहे हैं। तनाव वो संदेह की भावना है जिसमें व्यक्ति खुद को बड़ी परेशानी में घिरा हुआ महसूस करता है, तथा नकारात्मक विचारों से भर जाता है। तनाव के कारणों में मुख्य रूप से परिवार में विवाद, आर्थिक संकट, शारीरिक कमजोरी, बुरा अनुभव जैसे तलाक, कानूनी उलझन आदि शामिल हैं। कोर्टिसोल हार्मोन के कारण हम तनाव महसूस करते हैं।यह हार्मोन खतरे के समय, असुरक्षा, भेदभाव, नुकसान, धोखा मिलने की स्थिति में स्त्रावित होता है।

स्ट्रेस के कारण शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। जिस कारण चेहरे पर पिम्पल हो सकते हैं। स्ट्रेस के समय व्यक्ति अपने खाने के समय तथा आहार में परिवर्तन कर सकता है। जैसे तेलिय तथा मसालेदार चीज़ों को ज्यादा खाना, खाने के समय में परिवर्तन, अत्यधिक खाना या फिर खाने का मन नहीं होना। यह सभी कारक त्वचा पर भी असर करते हैं। इनके अलावा शरीर में स्ट्रेस के कारण हार्मोनल चेंजेस तो हो ही जाते हैं। हमारे शरीर में मौजूद पोषक तत्वों में भी कमी होने लगती है, विटामिन A की कमी पिंपल होने का एक प्रमुख कारण है। स्ट्रेस में हम स्किन की देखभाल पर ध्यान देना छोड़ देते हैं जिस कारण अच्छे से सफाई न होने से भी पिम्पल हो जाते हैं।

क्या है उपाय?

सबसे पहले तो हमें इस विषय पर विचार करना चाहिए कि तनाव को कैसे कम किया जाये? उसके बाद पिम्पल्स पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि पिम्पल्स को आप कई आसान तरीको से हटा सकते हैं। तनाव को काम करने के लिए आपको स्ट्रेस मैनेजमेंट करना होगा। साथ ही ऐसी आदतें अपनी दिनचर्या में शामिल करिये जो तनाव कम करने में सहायक हों।

पिम्पल्स हटाने के लिए आप किसी डर्मीटोलॉजिस्ट से भी संपर्क कर सकते हैं एवं स्किन केयर प्रोडक्ट्स का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा संतुलित भोजन का सेवन भी आपको मुहासों (Acne) से बचाए रखने में मददगार हैं। पर यदि तनाव ज्यादा बढ़ जाए तो यह आपके शारीरिक और मानसिक रूप से और भी ज्यादा प्रभावित कर सकता है।

यह भी पढ़िये:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here